The Kashmir Files News (द कश्मीर फाइल्स) को Director Vivek Agnihotri ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर हैं। यह फिल्म पिछले साल 2021 में 15 अगस्त को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गयी।
शायद आप में से कुछ लोगों को याद होगा कि The Kashmir files line producer sarahna ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उस समय Actor Anupam Kher ने अपने Social Media अकाउंट पर Sarahna के लिए एक पोस्ट भी लिखा था और उसमें सराहना का आखिरी मेसेज भी शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था।
Table of Contents
Star Cast of The Kashmir Files
- Anupam Kher as Pushkar Nath Pandit
- Mithun Chakraborty as IAS Brahma Dutt
- Darshan Kumaar as Krishna Pandit
- Pallavi Joshi as Radhika Menon
- Prakash Belawadi as Dr. Mahesh Kumar
- Puneet Issar as DGP Hari Narain
- Atul Srivastava as Vishnu Ram
- Bhasha Sumbli as Sharda Pandit
- Mrinal Kulkarni as Laxmi Dutt
- Chinmay Mandlekar as Farooq Malik Bitta
- Amaan Iqbal as Karan Pandit
- Sourav Verma as Afzal
The Kashmir Files Movie Detail
Movie Name | The Kashmir Files (द कश्मीर फाइल्स) |
Release Date | 11 March 2022 |
Director | Vivek Agnihotri |
Producers | Vivek Agnihotri & Abhishek Agarwal |
Genre | Drama, History, Thriller |
Budget | Rs 10-15 Crore INR (Approx) |
Certificate | UA |
Language | Hindi |
Duration | 2:35m |
Vote | 4,81,320 [IMdb] |
Rating | 8.3/10 [IMdb] |
Popularity | 38/ 5,123 [IMdb] |
क्या The Kashmir Files सच बयान करती है?
अनिल असान लिखते हैं कि Gangubai Kathiawadi तो सिर्फ एक महिला पर हुए अत्याचार कि कहानी दिखाती है, जबकि द कश्मीर फाइल्स में उन हजारों महिलाओं का दर्द दिखाया गया है, जिनकों अपनी मूल ज़मीन (कश्मीर) को छोड़कर दर-बदर होना पड़ा था आज भी Kashmiri Pandit किस दर्द से गुज़र रहे है, यह बताने कि जरूरत नहीं है।
दीपक मिश्रा देवास अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखते हैं कि “Director Vivek Agnihotri की The Kashmir Files Movie कश्मीर के ज्वलंत विषय को ध्यान में रख कर बनाई गयी है। इस में कश्मीरी पंडितों व उनके विस्थापन एंव परिवारों पर किए गए अत्याचार को दिखाया गया है”। देवास आगे लिखते हैं कि “उम्मीद कि जाती है मानवीय संवेदनाओं को आंतरिक रूप से महसूस करने वाले सभी संभ्रांतजन कश्मीरी पंडितों के परिजनों को अपमानित करने की कोशिश करने वालों के काले कारनामे को उजागर करने वाली इस Film को देखना पसंद करेंगे। असंख्य दर्शक यह जान पाएंगे कि कश्मीरी पंडितों ने कितना कष्ट सहा था और आज भी विस्थापित होकर कितने दुख सह रहे हैं।
धनंजय सारस्वत कहते हैं कि “एक फ़िल्मकार ने हिम्मत की है सत्य घटना पर The Kashmir Files Movie बनाने की। यह फिल्म लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। भारत युवाओं का देश हैऔर युवा शक्ति कश्मीर के इतिहास को सही तरीके से जानना व समझना चाहती है।
यहां हम बताते चले कि भारत में मुख्यतः दो तरह की विचारधाराओं के लोग बसते हैं, जिन्हें आप दक्षिणपंथी और वामपंथी कह सकते हैं। ऊपर जिन लोगों के विचार आपने पढ़े वो दक्षिणपंथी विचारधारा के लोगों के विचार हैं। यहां एक बात और गौर करने वाली है। कि Kashmir Files Movie के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी दक्षिणपंथी विचारधारा के साथ चलने वाले हैं।
Kashmir Files Movie – अन्य लोगों ने क्या कहा?
जी एम तांत्री लिखते हैं कि The Kashmir Files का नाम The liar Files होना चाहिए था। Political रूप से प्रेरित यह फिल्म Communalism को बढ़ावा देती है। इसका निर्माण महज़ इसलिए किया गया है, ताकि Majority Population के बीच निहित स्वार्थ के लिए सांप्रदायिकता कि आग भड़काई जा सके और बहुसंख्यक आबादी की भावना से खेलकर अपने हित साधे जा सकें। ऐसी फाइलों के आधार पर Social, Political and Economic benefits कमाए नहीं जा सकते।
The Kashmir Files – सच क्या है?

अभिषेक लिखते हैं कि ये RTI की कॉपी है। इसके हिसाब से 1990 के कश्मीर में सिर्फ 89 कश्मीरी पण्डित मारे गए थे, जबकि पंडितों के अलावा अन्य धर्म व जातियों के 1635 लोग मारे गए, जिनमें मुसलमान भी शामिल थे।
सच जानना और समझना आम लोगों के लिए हमेशा कठिन होता है…
The Kashmir files | Director Vivek Agnihotri
The Kashmir Files OTT Release Date
The Kashmir Files Collection
द कश्मीर फाइल्स 15.5 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट पर बनी फिल्म ने 11 मार्च शुक्रवार को अपने प्रदर्शित होने के दिन 3.55 करोड़, शनिवार 8.50 करोड़ और रविवार यानि तीसरे दिन 15.10 करोड़ और सोमवार चौथे दिन 15.05 करोड़, मंगलवार 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ कमाया। यानि इस दर्ज़ सूचना तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 79.25 करोड़। फिल्म की कुल स्क्रीनिंग पहले 700 की गयी थी जो बाद में बढ़ाकर 2000 कर दी गयी है।